गोवर्धन। गणतंत्र दिवस पर शहीदों के सम्मान में 100 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। अड़ीग के रवि सैनी ने दौड़ के विजेता बने और उन्होंने युवाओं को नया संदेश दिया।
दौड़ का शुभारंभ युवा समाज कल्याण अधिकारी रीतराम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रीड़ा भारती के महासचिव भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह दौड़ शहीदों के सम्मान के लिए समर्पित है। रवि सैनी ने मथुरा से दौड़ शुरू कर गोवर्धन, छाता, बरसाना होते हुए पुन: मथुरा आकर दौड़ का समापन किया। प्रधानाचार्य विजय गुर्जर व प्रबंधक ने रवि सैनी को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया। गोवर्धन में गौतम खंडेलवाल, ओमप्रकाश शर्मा ने 5100 रुपये स्मृति चिह्न और अडींग के ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहना कर रवि का उत्साहवर्धन किया। हुकम सिंह सैनी, चरन सिंह सैनी, खन्ना सैनी, अभिषेक अग्रवाल, उमेंद्र कुमार शर्मा, बिजेंद्र पहलवान, राजेश बंसल, कपिल सेठ, अशोक प्रधान, मुनीष स्वरूप, अमित रावत आदि ने रवि की सराहना की।