{"_id":"626417436097d9344219eab7","slug":"100-100-notes-found-in-the-answer-sheets-on-the-first-day-itself-mathura-news-mtr5165337141","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाआें में पहले दिन ही मिले १००-१०० के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाआें में पहले दिन ही मिले १००-१०० के नोट
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन ही इंटर की तीन उत्तर पुस्तिकाओं में १००-१०० के नोट निकले। हालांकि पहले दिन ३०६३ उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका है। अधिकांश परीक्षक अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड की निर्धारित व्यवस्था के तहत शनिवार को किशोरी रमण इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। सबसे पहले उपस्थित प्रमुख और परीक्षकों को यूपी बोर्ड के मूल्यांकन संबंधी दिशानिर्देशाें से अवगत कराया गया। इसके बाद मूल्यांकन की शुरूआत की गई।
इसमें राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 95,453 उत्तर पुस्तिकाओं में से पहले दिन 190८ का मूल्यांकन हो सका। तीन कापियां में 100-100 के नोट चिपके मिले हैं। यहां ३३ में से १२ प्रमुख और २७३ परीक्षकों में से सिर्फ ८८ की उपस्थित रही। किशोरी रमण इंटर कॉलेज में इंटर की 88,602 उत्तर पुस्तिकाओं में से मात्र 55 का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
इसमें ०८ प्रमुख और ८३ परीक्षक ही पहुंचे। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2,52,790 उत्तर पुस्तिकाओं में से 1100 का मूल्यांकन हुआ। यहां बड़ी संख्या में प्रमुख और परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी चल रही हैं, जिनमें परीक्षकों को भेजा गया है। जल्द ही सभी परीक्षकों की मौजूदगी होगी।