फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 sevayats reached the meeting of the High Powered Committee and put forth their views

Mathura News: हाईपार्वड कमेटी की बैठक में पहुंचे 10 सेवायत, रखी अपनी बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 sevayats reached the meeting of the High Powered Committee and put forth their views
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में सेवायतों के साथ बैठक करते कमेटी के अध्यक्ष।  - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी इन दिनों मथुरा में ही डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार को देर शाम कमेटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चार सेवायतों के चयन को आगे बढ़ाने के लिए आवेदकों से चर्चा की। अब सोमवार को कमेटी चयनित नामों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों से राजभोग समूह और शयनभोग समूह से दो-दो सेवायतों के चयन के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 14 सेवायतों ने आवेदन किए, लेकिन इसमें दो सेवायतों ने डबल आवेदन कर दिए थे। इसके चलते आवेदन करने वाले सेवायतों की संख्या 12 रह गई। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में 12 में से 10 सेवायत शामिल हुए। इसमें एक मथुरा से बाहर हैं और दूसरे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे 10 सेवायतों ने चयन के संबंध में अपना पक्ष रखा। बैठक काफी लंबी चली, इसमें कई बार कुछ सेवायत भी आमने-सामने आ गए। सेवायत प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कमेटी ने सबके पक्ष गहराई से सुने और गलत तथ्य पेश करने पर नाराजगी भी जताई। हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कमेटी सोमवार को चारों सेवायतों के चयन की घोषणा कर सकती है। उन्होंने बताया कि अब कोई अड़चन नहीं आएगी। 1939 से 2025 तक व्यवस्था के संबंध में विभिन्न न्यायालयों में वाद दाखिल किए जाते रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि श्रद्धालुओं के लिए सेवाभाव से बांकेबिहारी की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के सदस्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मुकेश मिश्रा, मथुरा जिला जज विकास कुमार, सिविल जज शिप्रा दुबे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश और एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed