फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 maunds of Tesu flowers 24 maunds of Rang Chadan and 42 maunds of Gulal were used In Dauji Huranga

दाऊजी का हुरंगा: 10 मन टेसू फूल... 24 मन रंग-चदन से मना हुरंगा, 42 मन उड़ा गुलाल; नगर पंचायत ने दिखाई उदासीनता

Tue, 26 Mar 2024 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 03:10 PM IST
सार

दाऊजी का हुरंगा में 10 मन टेसू के फूल और 24 मन रंग-चदन का उपयोग हुआ। साथ ही 42 मन अबीर-गुलाल उड़ाया गया। सेवायतों ने नगर पंचायत द्वारा उदासीनता बरतने की बात कही गई।

विज्ञापन
10 maunds of Tesu flowers 24 maunds of Rang Chadan and 42 maunds of Gulal were used In Dauji Huranga
दाऊजी का हुरंगा: होली खेलते हुरियारे और हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास किया। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया गया। नृत्य महारास चला। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य किया। 

विज्ञापन


दाऊजी हुरंगा में मंदिर प्रांगण में 10 मन टेसू के फूल, 24 मन केसरिया रंग व चदन,  42 मन अबीर-गुलाल, 20 मन गुलाब व विभिन्न फूलों का प्रयोग होगा। छह मन भुड़भुड़, चार मन फिटकरी, पांच मन चूना के प्रयोग किया गया। वहीं टेशू के रंग में केसर, चूना, फिटकरी मिलाकर प्राकृतिक रूप से रंग तैयार किया गया। गुलालों को मशीनों में भरकर उड़ाया गया। दर्जनों पानी व रंगों के फव्वारे लगाए गए।

विज्ञापन

हुरंगा में पुरुषों के गोप समूह को महिलाओं की गोपिका स्वरूपों द्वारा प्रेम से भीगे कोड़ों की मार लगाई गई। कपड़े फाड़कर नंगे बदन पर कोड़े पड़े तो दृश्य देखकर दर्शक आनंदित हो उठे। हुरंगा 12 बजे शुरू  हुआ। जो दोपहर 1.15 बजे सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर मंदिर रिसीवर ने डीएम से शिकायत की। उन्होंने नगर पंचायत की उदासीनता व लापरवाही की बात बताई। कहा कि ईओ ने पचास हजार रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। इससे सेवायतों में आक्रोश है। 
 
विज्ञापन

10 maunds of Tesu flowers 24 maunds of Rang Chadan and 42 maunds of Gulal were used In Dauji Huranga
विधायक पूरन प्रकाश, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व अन्य - फोटो : संवाद
इस मौके पर एसडीएम दीपिका मेहर, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष संजय त्यागी, सीओ भूषण वर्मा और रिसीवर आरके पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने व्यवस्था संभाली। 

साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने आइजी, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी देहात त्रिगुन विसेन भी पहुंचे। हुरंगा में विधायक पूरन प्रकाश भी शामिल हुए। इसके अलावा मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ से दर्जनों साधु-संत पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed