फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 kilometers long jam occurred near Baad village on Agra-Delhi highway in Mathura

मुसीबत: बारिश से आगरा-दिल्ली हाईवे पर भरा पानी, लगा 10 किमी लंबा जाम; मथुरा जाने से पहले देख लें हालात

Sun, 30 Jun 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा के बाद गांव के पास बारिश से आगरा-दिल्ली हाईवे पर पानी भर गया। इससे 10 किमी लंबा जाम लग लगया। मथुरा जाने से पहले स्थिति देख लें। 

विज्ञापन
10 kilometers long jam occurred near Baad village on Agra-Delhi highway in Mathura
बारिश से आगरा-दिल्ली हाईवे पर भरा पानी, लगा 10 किमी लंबा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आगरा-दिल्ली हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 36 घंटे बाद भी इस रोड पर लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। जाम से बचने के लिए लोग गांव के भीतरी मार्गों से होकर गुजरते रहे। बारिश से हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


रिफाइनरी थाना के बाद गांव के पास बन रहे पुल के कारण जाम लगा रहा। हाईवे पर जाम से लोग कराह उठे। निर्माणाधीन पुल के चलते हाईवे पर सिंगल रोड से भारी वाहन गुजारे गए। बरसात से सड़क जगह-जगह से टूट गई। इसके चलते बहुत धीमी गति से वाहन निकले। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी है। 
विज्ञापन


जाम से बचने के लिए लोग बरारी से बंबोरी एवं लाडपुर करनावल कोयला अलीपुर होते हुए रांची एवं टाउनशिप चौराहे पर निकले। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस बराबर लगी हुई है। बाद गांव से बरारी तक रिफाइनरी पुलिस अलग-अलग जगह पर तैनात है। सिंगल लाइन एवं रोड टूटने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस हालत सामान्य करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed