फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   masterchef india winner shipra khanna

बच्चों से मिलने को तरस गईं मास्टर शेफ विजेता शिप्रा

Mon, 22 Apr 2013 12:07 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
masterchef india winner shipra khanna

स्टार प्लस के शो मास्टर शेफ किचेन के सुपरस्टार के खिताब की 2011 की विजेता शिप्रा खन्ना पर्दे पर भले ही कामयाब दिखती हों लेकिन असल जिंदगी में वह अपने बच्चों से मिलने को तरस रही मां हैं।

विज्ञापन


शिप्रा ने बताया कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी उसे बच्चों से मिलने से रोका गया, गाली दी गई और धक्का-मुक्की की गई। यह बताते-बताते गला रुंध गया और वह फफक पड़ीं।
विज्ञापन


शिप्रा रविवार को स्टार प्लस के मेले में भाग लेने आगरा आई थीं। उन्होंने बताया कि वह शिमला से हैं, लेकिन अभी परिवार के साथ दिल्ली में रह रही हैं।

उनकी शादी 12 साल पहले आगरा के खंदारी के एक परिवार में हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी और साढ़े छह साल का बेटा है। दो साल पहले पति से अलगाव हो गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिप्रा ने बताया कि बच्चों से मिलने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची। लेकिन पति, सास-ससुर और देवर ने बच्चों से मिलने नहीं दिया। वह भी तब जब उनके पास कोर्ट के विजिटेशन राइट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed