फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Married woman murdered in jaunpur also suspected of physical harassment

यूपीः घर में अकेली विवाहिता की सिर कूचकर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका, मुंबई में रहता है पति

Mon, 15 Jun 2020 09:44 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered in jaunpur also suspected of physical harassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विवाहिता की रॉड और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। विवाहिता के अस्त-व्यस्त कपड़े देख दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। विवाहिता घर में अकेली रहती थी। पति मुंबई में रहता है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवक मुंबई में रहकर रोजगार करता है। गांव पर घर में उसकी 26 वर्षीय पत्नी अकेले रहती थी। रविवार की रात अज्ञात बदमाश घर में घुस गए। वहां विवाहिता की रॉड और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और जगह-जगह खून गिरा है। जब वह घर के अंदर गए तो वहां बिस्तर पर विवाहिता को मृत देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


उसके चेहरे को बुरी तरह कूंच दिया गया था। शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर एसओ मुन्नाराम धुसिया मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। एसओ के मुताबिक शव की हालत देखने से लग रहा कि हत्या से पहले विवाहिता से दुष्कर्म किया गया है। छानबीन की जा रही है। पति और रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। जल्द ही यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Married woman murdered in jaunpur also suspected of physical harassment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में घर से कुछ दूर मिली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। घर में बेटी (14) अकेली थी। आरोप है कि रात में गांव के दो युवक उसे घर से उठाकर झाड़ी में ले गए। वहां दुष्कर्म के बाद उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए।

देर रात पिता घर आया तो बेटी को न पाकर खोजबीन शुरू की। थोड़ी दूर बगीचे में वह बेहोश मिली। होश में आने पर उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed