फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maoist activities wake of the Alerts in Uttar Pradesh

नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अलर्ट

Wed, 29 May 2013 01:02 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
Maoist activities wake of the Alerts in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में भी नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। मंगलवार को इलाहाबाद आए सूबे के डीजीपी देवराज नागर ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही पूरे प्रदेश में नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर निगाह रखी जा रही है। यूपी पुलिस आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है।

डीजीपी ने माना कि यूपी के चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों की सूचना है, ऐसे में इन जिलों और उनके सीमावर्ती जिलों में खास चौकसी की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


स्पेशल टीमों को लगाकर नक्सलियों से जुड़े सुराग जुटाने की कवायद तेज की गई है।

डीजीपी देवराज नागर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक सुनवाई के सिलसिले में आए थे। बमरौली एयरपोर्ट से वह सीधे कौशांबी के पूरामुफ्ती थाने पहुंचे और करीब एक घंटे तक थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कौशांबी के पुलिस अधिकारियों की क्लास भी ली। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद डीजीपी सर्किट हाउस पहुंचे और आईजी आलोक शर्मा, डीआईजी एन रविन्द्र और एसएसपी मोहित अग्रवाल संग बैठक की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा कि नक्सली मूवमेंट को लेकर यूपी पुलिस सतर्क है। कुछ जिले हैं जहां गतिविधियों की सूचनाएं हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर का नाम लेते हुए विशेष अभियान की बात कही। मिर्जापुर से सटे इलाहाबाद केलालापुर और शंकरगढ़ आदि इलाकों को लेकर भी उन्होंने चौकसी की बात कही।


डीजी ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों के थानों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से सीधे बातचीत कर जानकारी भी हासिल की जा रही है।

आईजी आलोक शर्मा संग बैठक कर डीजीपी ने जोन की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed