फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   many new ministers are tainted in akhilesh government

अखिलेश के नए मंत्रियों में कई 'दागी'

Fri, 08 Feb 2013 11:03 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
many new ministers are tainted in akhilesh government

अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल हुए नए मंत्रियों में कई के चेहरे ‘दागदार’ हैं तो कुछ पाक साफ भी हैं। कई मंत्रियों पर हत्या, हत्या केप्रयास और शांति भंग और दंगों से संबन्धित आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन


इनमें कैबिनेट मंत्री बनाए गए राजेन्द्र चौधरी और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्रा पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नए मंत्रियों में कुछ के पास सम्पत्ति के नाम पर एक लाख से भी कम धनराशि है तो कई करोड़पति हैं।
विज्ञापन


अयोध्या से विधायक और राज्यमंत्री बने तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय के पास केवल 66 हजार रुपए की सम्पत्ति है तो उन्हीं के साथी नितिन अग्रवाल के पास 7.85 करोड़ की सम्पत्ति है। हालांकि पवन पांडेय के ऊपर सबसे ज्यादा आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री-
1- राजेन्द्र चौधरी-

आपराधिक मामले- कोई नहीं।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- करीब एक करोड़ रुपए। बैंक खातों में मौजूद राशि- 12 लाख 54 हजार रुपए।
गाजियाबाद के महमासराय में करीब 11 लाख कीमत का एक प्लाट। महमासराय में ही करीब 87 लाख कीमत के तीन आवासीय भवन।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
2- विजय कुमार मिश्रा-
आपराधिक मामले- कोई नहीं।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- करीब नौ करोड़ रुपए। बैंक खातों में मौजूद राशि और नकदी- 14 लाख रुपए। बांड, शेयर और बीमा में निवेश-13.50 लाख। वाहन- एक हीरा हांडा मोटरसाइकिल, एक रिट्स कार। आभूषण- 22 लाख के जेवर। आवासीय सम्पत्ति- गाजियाबाद केअहिंसाखंड में एक फ्लैट, गोमती नगर में दो मकान, पत्नी के नाम भी चिनहट और गोमतीनगर में जमीन, गाजीपुर में 7800 वर्गफुट का एक मकान, गोमतीनगर पत्रकारपुरम में एक मकान, फैजाबाद रोड पर आम्रपाली अवध में एक फ्लैट, पत्नी के नाम करीब पचास लाख की लागत से शालीमार इंपीरियल में एक विला।  पांच लाख रुपए कीमत की कृषि योग्य जमीन।

राज्यमंत्री-
3- राममूर्ति सिंह वर्मा-
आपराधिक मामले- एक। बलवा, मारपीट और शांति भंग का एक मामला दर्ज।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- करीब दो करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी- करीब 17 लाख रुपए। वाहन- एक मारुति जिप्सी। खुद और पत्नी के पास करीब 23 लाख के आभूषण। एक करोड़ रुपए की कृषि योग्य जमीन। 19 लाख कीमत का शाहजहांपुर में एक मकान, 11 लाख कीमत का एक पैतृक मकान।

4-आलोक कुमार शाक्य-
आपराधिक मामले-कोई नहीं।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- एक करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी- करीब 13 लाख रुपए। वाहन- एक टाटा क्वालिस, एक स्कार्पियो गाड़ी। दो लाख रुपए के आभूषण। शस्त्र- एक दोनाली बंदूक, एक रायफल, एक रिवाल्वर। कृषि योग्य भूमि- मैनपुरी में करीब 60 लाख कीमत के खेत। आगरा के सिंकदरा में 16 लाख कीमत का एक प्लाट। आवासीय भवन- मैनपुरी जनयुग नगर में 13 लाख कीमत का एक मकान।

5- गायत्री प्रसाद प्रजापति-
आपराधिक मामले-एक। मारपीट और जान से मारने की धमकी देना।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति-एक करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी-दस लाख रुपए। आभूषण-एक लाख रुपए के। शस्त्र- एक रायफल, एक रिवाल्वर। कृषि योग्य भूमि- एक लाख कीमत की। लखनऊ में 70 लाख कीमत के दो प्लाट। आवासीय भवन- लखनऊ में पचास लाख कीमत का 5000 वर्गफीट का एक मकान।

6- योगेश प्रताप सिंह-
आपराधिक मामले- कोई आपराधिक मामला नहीं।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- करीब छह करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी- करीब 16 लाख रुपए। वाहन- एक टाटा सफारी, एक टैंकर, एक नैनो कार। आभूषण- सात लाख रुपए के। शस्त्र- एक रायफल, एक पिस्टल। कृषि योग्य भूमि- करीब 87 लाख रुपए। गैर कृषि योग्य भूमि- करीब 3 करोड़ की। गोंडा शहर में 6300 वर्ग फीट का एक प्लाट, पत्नी के नाम गोमती नगर में 5000 वर्ग फीट का एक प्लाट, आवासीय भवन- रिवर व्यू अपार्टमेंट में एक फ्लैट, इंद्रानगर में एक मकान। गोंडा के भभऊआ में एक मकान।

7- तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय-
आपराधिक मामले- आठ। हत्या के प्रयास के एक, दंगों से सबन्धित छह मामले, शांति भंग के चार मामले, जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले। मारपीट के तीन मामले।
सम्पत्ति विवरण- कुल सम्पत्ति- करीब 66 हजार। कृषि योग्य भूमि और मकान- कोई नहीं।

8- विजय बहादुर पाल-
आपराधिक मामले- कोई नहीं।
कुल सम्पत्ति- करीब 18 लाख। बैंकों में जमा और नकदी- साढ़े पांच लाख रुपए। कृषि भूमि- गांव सिवरा, औरैया में छह लाख कीमत की। आवासीय भवन- जगतपुर, कन्नौज में पांच लाख कीमत का मकान।

9- नितिन अग्रवाल-
आपराधिक मामले- कोई नहीं।
कुल सम्पत्ति- करीब 7.85 करोड़। बैंकों में जमा और नकदी- करीब 65 लाख रुपए। बांड और शेयर- 12 लाख रुपए। बीमा- 73 लाख रुपए। आभूषण (खुद और पत्नी के पास)- 80 लाख रुपए। शस्त्र- रिवाल्वर, पिस्टल और रायफल। कृषि योग्य भूमि- हरदोई के शाहाबाद में 16 लाख कीमत की। गैर कृषि योग्य भूमि- संडीला (हरदोई), जिआमऊ (लखनऊ) में करीब 3 करोड़ की सम्पत्ति। वाणिज्यिक भवन) राज चेम्बर्स (लखनऊ) में एक कार्यालय-29 लाख कीमत का।

10- मनोज कुमार पांडे-
आपराधिक मामले - तीन। अपहरण कर बंधक बनाने का एक मामला, अपहरण का एक मामला, जान से मारने की धमकी के दो मामले, शांति भंग का एक मामला दर्ज।
कुल सम्पत्ति- करीब 7.13 करोड़ रुपए। बैंक में जमा और नकदी- करीब आठ लाख रुपए। बांड और शेयर- 39 लाख रुपए। वाहन- एक टाटा सफारी, एक फार्रच्युनर, एक ट्रक और एक ट्रैक्टर। आभूषण- करीब सात लाख रुपए। शस्त्र- एक रायफल, एक रिवाल्वर, एक बंदूक। कृषि योग्य भूमि- गांव सुल्तानपुर में करीब चार लाख कीमत। गैर कृषि भूमि- ईंट भट्ठा, आटा मिल और दूसरी जमीनें करीब 4 करोड़ कीमत की। 28 लाख कीमत का वाणिज्यिक कार्यालय। आवासीय भवन- रायबरेली केऔरंगाबाद में 90 लाख कीमत का मकान।

11- विनोद कुमार सिंह उर्फपंडित सिंह-
आपराधिक मामले - 3। गैर इरादतन हत्या का एक मामला, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला, जान से मारने की धमकी देने का एक मामला, अपराधियों को शरण देने का एक मामला, मारपीट का एक मामला।
कुल सम्पत्ति- करीब एक करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी- आठ लाख रुपए। आभूषण- करीब 2 लाख रुपए। शस्त्र- एक पिस्टल, एक रायफल। कृषि योग्य जमीन- बक्शी का तालाब, लखनऊ- करीब 37 लाख रुपए। गैर कृषि योग्य जमीन- विजयंत खंड, गोमतीनगर, 12 लाख रुपए। आवासीय भवन- निरालानगर में 12 लाख कीमत का एक मकान।


12- राम सकल गुर्जर-
आपराधिक मामला- कोई नहीं।
कुल सम्पत्ति- करीब एक करोड़ रुपए। बैंकों में जमा और नकदी- करीब- ढाई लाख रुपए आभूषण- करीब दो लाख रुपए। शस्त्र- एक रायफल और एक पिस्टल। कृषि योग्य जमीन- फतेहाबाद, आगरा में  करीब 16 लाख की जमीन। वाणिज्यिक भवन- ताजगंज में दो दुकानें, एक गैराज करीब 6 लाख कीमत की। आवासीय भवन- आगरा ताजगंज में एक फ्लैट, विभव नगर, आगरा में एक कोठी, ग्राम गढ़ीदरिया में एक मकान, करीब 45 लाख कीमत के।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed