फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many IPS officers transferred along with SP of many districts of uttar pradesh

IPS Officer Transferred In UP: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, मेरठ-आगरा और बरेली समेत एक दर्जन जिलों के कप्तान बदले, 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Sat, 25 Jun 2022 08:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jun 2022 08:38 PM IST
सार

शनिवार को किस्तों में जारी हुई सूची के अनुसार मेरठ, आगरा, बरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, सिद्घार्थनगर, वाराणसी ग्रामीण, मऊ, शामली, औरेया और कानपुर देहात जिले के कप्तान बदले गए हैं। इसमें आधा दर्जन वह अफसर शामिल हैं जिनका प्रमोशन हो चुका था और वह नई तैनाती की प्रतीक्षा में थे। 

विज्ञापन
Many IPS officers transferred along with SP of many districts of uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया। इसमें मेरठ, आगरा, और बरेली जैसे बड़े जिलों के कप्तान शामिल हैं। इसके अलावा पांच रेंज के मुखिया भी बदल दिए गए हैं। सहारनपुर, अयोध्या, बस्ती, मिर्जापुर और चित्रकूटधाम को नया डीआईजी मिला है।

विज्ञापन


शनिवार को किस्तों में जारी हुई सूची के अनुसार मेरठ, आगरा, बरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, सिद्घार्थनगर, वाराणसी ग्रामीण, मऊ, शामली, औरय्या और कानपुर देहात जिले के कप्तान बदले गए हैं। इसमें आधा दर्जन वह अफसर शामिल हैं जिनका प्रमोशन हो चुका था और वह नई तैनाती की प्रतीक्षा में थे। 
विज्ञापन


मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है। प्रभाकर चौधरी के स्थान पर बरेली केएसएसपी रोहित सिंह साजवान को मेरठ की कमान सौंपी गई है। एसआईटी में एसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज को बरेली जिले का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नए डीआईजी की हुई तैनाती
आगरा में एसएसपी सुधीर सिंह अब सहारनपुर रेंज के डीआईजी होंगे। सहारनपुर रेंज में आईजी के पद पर तैनात प्रीतिंदर सिंह को जेल विभाग में आईजी बनाया गया है। अयोध्या रेंज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह के स्थान पर सोनभद्र के एसपी रहे अमरेंद्र प्रसाद सिंह को नया डीआईजी बनाया गया है। 

 

कवींद्र प्रताप सिंह को पीएसी में तैनाती दी गई है। वह अगस्त माह में रिटायर हो रहे हैं। मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज को बस्ती रेंज का डीआईजी बनाया गया है। बस्ती रेंज के डीआईजी राजेश मोदक का स्थानांतरण सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ कर दिया गया है। चित्रकूट धाम के आईजी एसके भगत को लखनऊ पुलिस आवास बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

उनके स्थान पर सुल्तानपुर के एसएसपी विपिन मिश्रा को भेजा गया है। सीतापुर के एसएसपी रहे आरपी सिंह को मिर्जापुर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे को यातायात निदेशालय में डीआईजी बनाया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल वाराणसी में किसी की तैनाती नहीं की गई है।

इन जिलों के कप्तान भी बदले गए
मऊ के एसपी सुशील घुले को सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अविनाश पांडेय को मऊ का नया पुलिस कप्तान बनाकर भेजा गया है। लखनऊ में डीसीपी पूर्वी अमित आनंद को सिद्घार्थनगर का एसपी बनाया गया है। लखनऊ में एक अन्य डीसीपी सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। 

सिद्धार्थनगर के एसपी यशवीर को सोनभद्र का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। 44वीं बटालियन पीएसी मेरठ में तैनात सूर्यकांत त्रिपाठी को वाराणसी ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। वाराणसी ग्रामीण के एसपी अमित वर्मा जो अब डीआईजी हो गए हैं उन्हें एसआईटी मुख्यालय में तैनाती दी गई है। शामली के एसपी सुकीर्ति माधव को हटा दिया गया है, उन्हें क्षेत्रीय अभिसूचना मुख्यालय बरेली भेजा गया है। 

गौतमबुद्धनगर में तैनात डीसीपी अभिषेक को शामली का एसपी बनाया गया है। मेरठ में 6ठीं पीएसी में तैनात चारू निगम को औरय्या का नया कप्तान बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में अटैच सुनीति की तैनाती कानपुर देहात के एसपी के रूप में हुई है। कानपुर देहात के एसपी स्वपनिल ममगैन को नोएडा में 49वीं पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। औरय्या के एसपी अभिषेक वर्मा को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।

प्रतीक्षारत दो एडीजी और दो आईजी को मिली तैनाती
शासन ने प्रतीक्षारत एडीजी रैंक के दो अधिकारियों जकी अहमद और प्रकाश डी को भी तैनाती दे दी है। जकी अहमद को पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। प्रकाश डी को पुलिस आवास निगम का एडीजी बनाया गया है। पीटीसी सीतापुर में तैनात राजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे के एजिलारसेन को यूपी 112 और प्रतीक्षारत आईजी अपर्णा कुमार को पीएसी मध्य जोन का आईजी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे सचींद्र पटेल को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed