फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   many awadh leaders in bjp

भगवा टोली में शामिल होंगे अवध के कई नेता

Fri, 11 Oct 2013 01:26 AM IST
अमर उजाला, गोंडा
अमर उजाला, गोंडा Updated Fri, 11 Oct 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
many awadh leaders in bjp

उत्तर प्रदेश में अवध की सियासत में जल्द ही बड़ा उलटफेर दिखाई दे सकता है। दूसरे दलों के कई नेता जल्द ही भगवा जमात में शामिल दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन


यह इफेक्ट मोदी का हो अथवा स्थानीय समीकरणों में आया बदलाव। लेकिन भगवा जमात में शामिल होने वाले में एक बड़ा नाम समाजवादी पार्टी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी है।
विज्ञापन


बृजभूषण के अलावा दो अन्य बड़े नाम भी चर्चा में हैं जिनमें एक नाम प्रदेश सरकार में मंत्री के पुत्र का भी है। जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को बहराइच में मोदी की रैली में यह लोग भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव नजदीक आने और मोदी के नाम की हवा तेज होने के साथ ही अवध क्षेत्र के कई नेताओं का मन भाजपा में शामिल होने को मचलने लगा है। इसकी शुरुआत गोंडा इलाके से होने जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि कैसरगंज से सपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भाजपा में वापसी तय हो चुकी है। इंतजार बस मोदी की बहराइच में 8 नवंबर की रैली का है।

हालांकि बृजभूषण से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ यह वाक्य कहा, ‘न मैं पुष्टि करता हूं और न खारिज।’ संकेत हैं कि बृजभूषण को उनके छात्र जीवन की भूमि फैजाबाद से चुनाव लड़ाया जा सकता है।


बृजभूषण के अलावा चर्चा में दूसरा नाम पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का है। लल्ला भैया भी बृजभूषण की तरह भाजपा में रह चुके हैं। लल्ला भैया को कैसरगंज से चुनाव लड़ाया जा सकता है। लल्ला भैया इस समय किसी दल में नहीं हैं।

एक मंत्री के पुत्र व पूर्व सांसद के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। जिन्हें गोंडा से चुनाव लड़ाने की बात कही जा रही है। हालांकि लल्ला भैया व पूर्व सांसद से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका है। जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed