{"_id":"d5bf8c84-b74f-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"man-tried-to-kill-girl-after-she-rejects-marriage-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा...
गाजियाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 08 May 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान को एकतरफा प्यार में पागल आशिक दिखाया गया था। वह जूही चावला से बेपनाह प्यार करने का दावा करता था और उसे पाने के लिए उसे प्रताड़ित भी करता था।
विज्ञापन
लेकिन हैवानियत में रियल लाइफ का विशाल रील लाइफ के शाहरूख से भी आगे निकल गया।
छात्रा ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो उसने उसकी जान लेने की कोशिश की। पुलिस अभी विशाल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने से नाराज एक विशाल ने 12वीं की छात्रा पर कातिलाना हमला कर दिया।
चाकू से उस पर कई वार किए, जिनमें से एक वार से उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। छात्रा को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिहानी गेट पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एक तरफा प्यार में पागलपन की यह घटना मंगलवार सुबह हुई।
विज्ञापन
सिहानी गेट क्षेत्र के एक गांव में खेती करने वाले छात्रा के पिता ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने बड़ी बेटी की शादी की थी। शादी का सारा बचा सामान घर से कुछ दूरी पर घेर में रखा था।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी छोटी बेटी (17) दो छोटे बच्चों के साथ घेर से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में चाउमिन की दुकान करने वाले विशाल ने छात्रा को पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। विशाल ने छात्रा के पेट पर प्रहार किए, जिनसे वह बच गई, लेकिन एक वार उसकी गर्दन पर लगा।
चीख-पुकार सुनकर आरोपी भाग गया। घायल छात्रा घर पहुंची और मेन गेट के पास बेहोश होकर गिर गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने बताया कि विशाल नोएडा का रहने वाला है। दो माह पहले उसने दुकान खोली थी।
कुछ दिन से वह छात्रा को शादी के लिए प्रपोज कर रहा था। प्रपोजल ठुकराए जाने पर उसने छात्रा को जान से मारने की कोशिश की है। एसओ सिहानी गेट पीके गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पागल आशिकों पर कब-कब सवार हुआ पागलपन
4 अप्रैल 2012- शास्त्रीनगर में शादी से इनकार युवती को जलाया।
11 अगस्त 2009- लोनी में शादी से इनकार पर शिक्षिका पर तेजाब फेंका।
15 मई 2008- विजयनगर में युवती पर तेजाब फेंका। चेहरा, पीठ झुलसी।
दो फरवरी 2008- खोड़ा में प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो तेजाब फेंका।
11 जनवरी 2007- नंदग्राम में युवती के शादी से इनकार पर तेजाब फेंका।
15 जून 2006- कोटगांव में युवकों ने दो सगी बहनों पर तेजाब फेंका।