{"_id":"c866ca0e-b752-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"man-suicide-in-women-constable-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ जो महिला सिपाही के घर में दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ जो महिला सिपाही के घर में दे दी जान
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट के पीछे विवाहित युवक ने महिला सिपाही के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
युवक और महिला सिपाही आठ माह से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सीओ का कहना है कि महिला सिपाही अविवाहित है।
युवक उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था जबकि सिपाही उससे पहली पत्नी को छोड़ने की जिद कर रही थी।
गांव पतलानंगला, थाना निवाड़ी, जिला बागपत निवासी रविंद्र (25) एक महिला सिपाही के साथ किराए के मकान में रह रहा था। महिला सिपाही ने ही किराए पर कमरा ले रखा था।
मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे महिला सिपाही थाने आई और कुछ देर बाद ही वापस चली गई। थोड़ी देर बाद कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि महिला सिपाही के कमरे पर किसी युवक ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सिटी राहुल मिठास ने महिला सिपाही से थाने लाकर पूछताछ की तो उसने युवक का नाम रविंद्र बताया।
विज्ञापन
बकौल महिला सिपाही, हम दोनों में प्रेम संबंध थे। सीओ के अनुसार रविंद्र शादीशुदा था, और लगभग आठ माह से महिला सिपाही के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
सूचना पाकर रविंद्र व महिला सिपाही के परिजन भी बिजनौर पहुंच गए। रविंद्र के परिजनों का आरोप था कि महिला सिपाही ने रविंद्र को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था। यही उसकी मौत का कारण बना।
सीओ सिटी के मुताबिक प्रारंभिक जांच पड़ताल में यही सामने आया है कि रविंद्र महिला सिपाही से शादी करने की जिद कर रहा था, लेकिन महिला सिपाही उससे पहली पत्नी को छोड़ने की जिद कर रही थी। रविंद्र इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों में इसी बात पर तकरार रहती थी।