फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man shoot his sister in law in uttar pradesh

भाभी ने शादी से किया इनकार तो मारी गोली

Thu, 23 May 2013 12:32 PM IST
तिंदवारी (बांदा)/ब्यूरो
तिंदवारी (बांदा)/ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
man shoot his sister in law in uttar pradesh

एक युवक को अपने भाभी से मुहब्बत हो गई थी, वह अक्सर उसके पास आता रहता था। उसने अपने मन की बात कहकर भाभी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

विज्ञापन


लेकिन भाभी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज युवक ने उसे गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसने खुद को भी गोली मार ली। मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मृतका के ममिया ससुर की तहरीर पर पुलिस ने बबेरू के गांव रमपुरवा निवासी आरोपी बदलुवा यादव के विरुद्ध हत्या और आत्महत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया है कि बदलुवा का अक्सर मृतका के गांव आना-जाना रहता था। वह विधवा के साथ शादी करना चाहता था।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे चचेरे देवर बदलुवा यादव ने अपनी 27 वर्षीय विधवा भाभी की हत्या कर दी। शौच के लिए जाते समय पहले से घात लगाए आरोपी ने उसे तमंचे से एक गोली पेट में, दूसरी बाईं कनपटी में मारी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद उसने अपने पेट में भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने घायल बदलुवा को जिला अस्पताल में भरती कराया। वहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

उसके बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस निगरानी में है। स्वस्थ होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के पति की आठ माह पूर्व मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed