Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress upset with SP's list, party rejects 26-seat claim; party says they are allies, not beggars

यूपी: सपा की लिस्ट से कांग्रेस नाराज, पार्टी ने खारिज की 26 सीटों वाली बात; कहा- हम सहयोगी हैं, भिखारी नहीं

Wed, 25 Nov 2026 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Nov 2026 09:15 PM IST
सार

Congress-SP alliance in UP: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं के बीच सपा द्वारा पांच प्रत्याशियों की घोषणा पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
UP: Congress upset with SP's list, party rejects 26-seat claim; party says they are allies, not beggars
यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच सपा के अचानक पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने से कांग्रेस नाराज है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही पार्टी को 26 सीटें देने जैसी चीजों को खारिज किया है।

विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली में दो दौर की वार्ता हुई है। जल्द ही तीसरे चरण की वार्ता भी होनी तय है। इस बीच सपा ने मंगलवार को अपने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें सहारनपुर की भी दो सीटें हैं। जहां से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सांसद हैं। वार्ता के बीच अचानक प्रत्याशी घोषित करने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जो हो रहा है, इसमें गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। एक तरफ आप बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ सूची जारी कर दे रहे हैं। हम इस मामले में पार्टी से बात करेंगे कि हमें बैठना भी है या नहीं ? यह समझ ही नहीं आता है कि भाजपा से लड़ना है या हमसे ही लड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

कांग्रेस ने दोहराया- हम सहयोगी हैं, भिखारी नहीं

सपा कहती है कि हमने 26 सीटें दे दी है। हम आपसे मांग रहे थे क्या 26 सीटें। हम सहयोगी हैं, भिखारी नहीं। हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या? आप सीटें घोषित कर रहे हैं और हमें मीडिया से हमें इसकी जानकारी मिल रही है। यह गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लगता है। आप सूची जारी कर रहे हैं तो 403 की जारी कर दो।

इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा से लड़ने की गारंटी राहुल गांधी हैं। भारत जोड़ो यात्रा से सपा का माहौल बना, राहुल गांधी की यात्रा से सपा का माहौल बना। राहुल की यात्रा से सपा 2024 में जीती थी, भाजपा को हराने के लिए राहुल सबसे बड़े नेता हैं। इस पर आप 26 सीट दे रहे हैं, मैं कैसे संतुष्ट हो सकता हूं।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 26 सीट की तो कोई बात ही नहीं है। बात हमारी 403 सीट पर चल रही है। उस पर बातचीत फाइनल हो जाएगी, तब हम सबको सूचित करेंगे। मुझे लगता है कि दोनों पार्टी के नेतृत्व को जिम्मेदार व्यवहार औऱ बयान रखना चाहिए। यही सबके हित में है और देश की जनता भी यही चाहती है।

सपा के पांच उम्मीदवारों की पहली सूची पर उन्होंने कहा कि सीटों की घोषणा तो कभी भी की जा सकती है लेकिन अभी उससे बचना चाहिए। अभी बातचीत का दौर जारी है और मैं उम्मीद करता हूं कि सब कुछ सही हो जाएगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी अपनी जगह सही है, क्योंकि वो वहां के सांसद हैं। किंतु पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक सम्मानजनक निर्णय पर पहुंचेगा।

अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे अपने मेहनती नेताओं को टिकट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला किया था और आगे भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी, जहां उसके जीतने की संभावना होगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, वे लगातार जमीन पर अपना वोट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब हम ऐसे लोगों को टिकट कांग्रेस से पूछकर तो नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मेहनती लोगों ने वोट बढ़ाने की यह प्रक्रिया एक दिन में पूरी नहीं होगी। हम तो यह दावा कर रहे है कि पार्टी के जो लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच क्या चर्चा हो रही है, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।

सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में तकरार चरम पर

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर तकरार चरम पर पहुंच गई है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस सपा की बैसाखी पर टिकी है। वह चुनावी वैतरणी सपा के सहारे ही पार कर सकती है। इसलिए इंडिया गठबंधन के तहत जितनी सीटें मिल रही हैं, उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने प्रत्याशी घोषित करे। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ कर इस तकरार को नया एंगेल दे दिया है।

वर्तमान में कांग्रेस की स्थिति कुछ ऐसी है : मांगा अधिकतम, मिला न्यूनतम। उसने 181 सीटों की सूची सौंपी थी, जबकि सपा ने उसे 26 सीटों का ऑफर दिया है। सपा नेतृत्व करीब इतनी ही सीटें उसे और देने के मूड में है। जबकि, कांग्रेस इस संख्या को सैकड़ा से पार रखना चाहती है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

इस स्थिति पर दोनों दलों की ओर से बयानों की फायरिंग शुरू हो गई है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस को दो सीटों वाली पार्टी बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान मसूद की बयानबाजी को भी कांग्रेस नेतृत्व की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इमरान मसूद से दबाव बनवाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व बयानबाजी करवा रहा है। स्थिति यह है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ ले तो एक सीट न जीत पाए।

हम चाहते हैं मायावती साथ आएं : मसूद

गांधी परिवार के नजदीकी सांसद इमरान मसूद ने कहा कि एसपी सिंह पटेल लोकसभा चुनाव राहुल गांधी की वजह से जीते, वरना 2019 में भी वे बिना गठबंधन के चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वहीं, इमरान मसूद ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि बहिनजी (मायावती) बड़ी नेता हैं। हम तो चाहते हैं कि वे साथ आएं। यहां बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद 2022 में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन करने और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। अलबत्ता, इमरान मसूद के इस ताजे बयान पर बसपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed