फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man commits suicide after poured acid on her fiance face

एक रिश्ता क्या टूटा, दो जिंदगियों पर आ गई आफत

Fri, 22 Feb 2013 08:49 AM IST
बिजनौर/ब्यूरो
बिजनौर/ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
man commits suicide after poured acid on her fiance face

अचानक रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक ने अपनी मंगेतर के ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इतना ही नहीं, युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने युवक को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई जबकि युवती का अस्पताल में इलाज हो रहा है।   

विज्ञापन


जिला अमरोहा के धनौरा मंडी निवासी नवीन की शादी बिजनौर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी शालू से तय हुई थी। शालू बिजनौर के किसी काल सेंटर में काम करती है। पिछले साल 20 मई को रिश्ते की रस्म निभाई जा चुकी थी तथा 26 जनवरी को शादी होनी थी। दोनों परिवारों के बीच विवाह से पूर्व होने वाली तमाम रस्में हो रहीं थीं। हंसी खुशी का माहौल था।
विज्ञापन


इसी बीच दिसंबर में शालू ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नवीन सकते में आ गया। बताया जाता है कि नवीन ने उसके परिजनों से शादी का अनुरोध किया था परंतु शालू के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। गुरुवार दोपहर नवीन शालू के घर  पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शालू के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया तथा खुद जहर खा लिया। तेजाब फेंकने से वहां भगदड़ मच गई। शालू के परिजनों ने दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए। नवीन की हालत गंभीर देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि शालू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जहर देने का आरोप
मौत से पूर्व गंभीर हालत में नवीन ने पुलिस को बताया था कि शालू के घर पहुंचने पर उसके दूसरे मंगेतर ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई जहरीला पदार्थ दिया था। करीब 20 दिन पूर्व शालू का जिस लड़के से रिश्ता हुआ है वह शालू के साथ ही काम करता है।


नापसंद करने पर तोड़ा था रिश्ता
बकली निवासी नवीन की मौसी राजेश्वरी देवी ने छह माह पूर्व नवीन व शालू का रिश्ता तय कराया था, लेकिन शालू द्वारा नवीन को नापसंद करने पर परिजनों ने चार माह पूर्व रिश्ता तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed