{"_id":"5831e0c84f1c1bbf04b39ad7","slug":"yuvaon-ne-phoonka-peeem-va-vittamantree-ka-putala","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने फूंका पीएम व वित्तमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने फूंका पीएम व वित्तमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नोटबंदी के विरोध में करहल चौराहा पर कुछ युवकों ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि करेंसी प्रतिबंधित होने से किसान, गरीब परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
दोपहर करीब दो बजे कुछ युवाओं ने करहल रोड चौराहा के समीप नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला भी जलाया। विरोध कर रहे युवाओं का कहना था कि इस फैसले से आम आदमी, गरीब, किसान को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने में परेशानी आ रही है। सबसे अधिक परेशानी शादी वाले घरों में हो रही है।
इस मौके पर डीपी यादव, रोमी, अंकित, रवि यादव, अमन, राजेश, राजेश, कन्हैया, दीपू, अंशुल, अनुज, मोनू गुप्ता, लोकेश आदि मौजूद थे।