फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth to run on Independence Day; will showcase their mettle in cross-country race.

Mainpuri News: स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेंगे युवा, क्रॉस कंट्री में दिखाएंगे दमखम

Fri, 14 Aug 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth to run on Independence Day; will showcase their mettle in cross-country race.
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और खेल निदेशालय की ओर से पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। देशभक्ति के जज्बे के साथ होने वाली इस दौड़ को लेकर खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम तक 100 से अधिक युवाओं ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह छह बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद करेंगी। धावक स्टेडियम से निर्धारित मार्ग पर दौड़ते हुए सिंधिया तिराहा पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से औडन्य मंडल तक जाएंगे। नेहरू स्टेडियम में दौड़ का समापन होगा।उन्होंने बताया कि पांच किलोमीटर की इस दौड़ में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बालक और बालिका वर्ग के धावक अपनी गति और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित दूरी सबसे कम समय में पूरी करने का प्रयास करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता घोषित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed