{"_id":"590e102e4f1c1bd2104422f9","slug":"youth-s-body-hanged-in-ahirwa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अहिरवा में फांसी पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अहिरवा में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 06 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव अहिरवा में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी युवक का शव शनिवार सुबह गांव स्थित खेत में पेड़ पर लटकता मिला। मृतक तीन दिनों से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी ब्रज राज (24) तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे इसी बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव खेत में पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। तीन दिनों से शव लटका होने की वजह से ब्रजराज का पहचानना मुश्किल था। परिवारीजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवारीजनों का कहना था कि मृतक मंदबुद्धि था उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक का एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है। वह बीमार चल रहा है इसी वजह से वह बीते कई दिनों से परेशान चल रहा था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फंदा कसने से बताई गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या बताया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पैर जमीन से छू रहे थे
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिरवा में पेड़ पर फंदे से लटके ब्रजराज के पैर जमीन को छू रहे थे। देखने से लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। मगर बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई। चिकित्सक के मुताबिक शव तीन दिन पुराना हो चुका था। वजन बढ़ने से पेड़ की डाल लचक गई और पैर नीचे जमीन से छूने गए होंगे।