फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth jumped into the canal due to moneylender fear SDRF started searching

UP: सूदखोर के डर से उठाया आत्मघाती कदम, नहर में कूद गया युवक; एसडीआरएफ और निजी गोताखोर तलाश में जुटे

Tue, 21 Jan 2025 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 21 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

युवक अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सैफई के रमैयापुर निवासी चांदनी के साथ हुई थी। छह माह की एक पुत्री आर्या है। युवक सब्जी बेचने का काम करता था। परिजन व गांव वालों से पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक पर किसी सूदखोर का पैसा था।

विज्ञापन
Youth jumped into the canal due to moneylender fear SDRF started searching
नहर में तलाश करती एसडीआरएफ टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव जवापुर के एक युवक ने सोमवार को ढढ़ौस पुल से नहर में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश की गई। दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम व फर्रुखाबाद से प्राइवेट गोताखोर बुलाए गए। मगर, शाम तक युवक का नहीं मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


 

बाजार जाने की कहकर निकला था
जवापुर निवासी 32 भूपेंद्र उर्फ डबलू पुत्र रामदत्त शाक्य सोमवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को जानकारी मिली कि एक साइकिल व कपड़े नहर की पटरी पर रखे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सामान से कराई पहचान
पुलिस ने मौके पर जाकर बरामद साइकिल व कपड़ों की पहचान परिजनों से कराई। इसके बाद नहर में तलाश शुरू करा दी। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम नहर पुल पर पहुंची। इसके बाद फर्रुखाबाद से निजी गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। 

 
विज्ञापन

अभी नहीं लगा सुराग
प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम और निजी गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू कराई। उसका अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

 

परिवार में था इकलौता, छह माह की है बेटी
भूपेंद्र अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सैफई के रमैयापुर निवासी चांदनी के साथ हुई थी। छह माह की एक पुत्री आर्या है। युवक सब्जी बेचने का काम करता था। परिजन व गांव वालों से पुलिस को जानकारी मिली है कि भूपेंद्र पर किसी सूदखोर का पैसा था। सूदखोर उससे पैसों को लेकर तगादा किया था। रुपये न होने के कारण वह तनाव में आ गया। इसके बाद ही उसने आत्महत्या के लिए नहर में छलांग लगा दी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed