फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth dead body found hanging on tree

UP: पेड़ से लटका मिला युवक का शव...पत्नी से हो चुका था तलाक, पांच साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 22 Jun 2025 10:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 10:30 AM IST
सार

घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटा शराब का आदी था। पत्नी से दो साल पहले तलाक हो चुका है। युवक की पांच साल की एक बेटी है।

विज्ञापन
Youth dead body found hanging on tree
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाने की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पंचमपुर गांव में एक युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक शनिवार शाम से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


केशव पुत्र राम बहादुर का शव संदिग्ध हालात में पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों में एक कंज के पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। केशव के पिता राम बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शराब पीने का आदी था। शनिवार शाम से ही लापता था। उन्होंने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


 

पिता ने बताया कि सुबह उसका शव झाड़ियों में लटका हुआ पाया गया। केशव का दो साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। वह अपनी पांच साल की बेटी को पीछे छोड़ गया है, जिसका इस घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण संदिग्ध सैंपल एकत्रित किए। इंस्पेक्टर किशनी ललित भाटी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed