{"_id":"64bfae2befa2f84d170a680d","slug":"youth-commits-suicide-by-shooting-in-chest-in-mainpuri-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime News: सीने में सटाया तमंचा और दबा दिया ट्रिगर, बेटे का शव देखकर चीख पड़े परिवार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime News: सीने में सटाया तमंचा और दबा दिया ट्रिगर, बेटे का शव देखकर चीख पड़े परिवार के लोग
Tue, 25 Jul 2023 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:42 PM IST
सार
Mainpuri Crime News: युवक ने खुद के सीने में सटाया तमंचा और ट्रिगर दबा दिया। बेटे का शव देखकर परिवार के लोग चीख पड़े। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो दृश्य देखकर चीख पड़े। आवज सुनकर आपपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के नगला कंज गांव की है। गांव निवासी अजय उर्फ कल्लू (22) घर पर था। सुबह करीब 8:30 बजे वह छत पर गया। कुछ ही देर बाद परिजन ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह छत पर पहुंचे। देखा कि अजय छत पर बने बरामदे में लहूलुहान हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
यह देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर घर के अन्य व आसपास के लोग पहुंच गए। उसने तमंचा से सीने में गोली मारी थी। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल
परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में अजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। युवक ने खुदकुशी क्यों की, परिजन इस बारे में किसी वजह की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।