{"_id":"6568c34c9d487cb7f80b894e","slug":"young-man-was-found-in-a-bloody-condition-on-the-roadside-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर युवक के साथ हुआ क्या?: सड़क किनारे मिला लहूलुहान, गुप्तांग से बह रहा था खून; पुलिस जांच में होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर युवक के साथ हुआ क्या?: सड़क किनारे मिला लहूलुहान, गुप्तांग से बह रहा था खून; पुलिस जांच में होगा खुलासा
Thu, 30 Nov 2023 10:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:46 PM IST
सार
सड़क किनारे लहूलुहान हालत में एक युवक मिला। जिसके गुप्तांग से खून बह रहा था। जिसे बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना भोगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। परिजन जिला अस्पताल में ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव अरम सराय निवासी विकास कुमार बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के बाहर लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के गुप्तांग पर चोट लगी थी। संभवत: गुप्तांग काटने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। युवक के गुप्तांग में चोट कैसे लगी। इस बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन