{"_id":"661e79a0b1de355e360a4638","slug":"young-man-made-video-and-narrated-torture-of-his-wife-and-in-laws-in-mainpuri-after-which-he-committed-suicide-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो में फूट-फूटकर रोया: बताया पत्नी व ससुरालवालों ने किस तरह दिया दर्द; 'जीना दुश्वार कर दिया', खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो में फूट-फूटकर रोया: बताया पत्नी व ससुरालवालों ने किस तरह दिया दर्द; 'जीना दुश्वार कर दिया', खा लिया जहर
Tue, 16 Apr 2024 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:44 PM IST
सार
पति ने वीडियो बनाई और फूट-फूटकर रोया। बताया कि पत्नी व ससुरालवालों ने किस तरह उसे दर्द दिया। कहा कि 'जीना दुश्वार कर दिया है'। इसके बाद खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
वीडियो बनाने के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने वीडियो में फूट फूटकर रोया। बताया किस तरह पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे आजिज आकर वह जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। अपने माता-पिता के लिए भी संदेश दिया। अंत में जो बात कही उसे सुनकर सुनने वालों का हृदय द्रवित हो उठा। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव का है। गांव निवासी पवन राजपूत (32) हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी पूजा के साथ हुई थी। पूजा मूल रूप कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की रहने वाली है। काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पत्नी काफी समय पहले से अपने मायके में रह रही थी। पुत्र तेजस भी मां के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। जब वह पत्नी और बच्चे को लेने के लिए जाता तो हर बार निराशा हाथ लगती। पत्नी के घर न आने और बच्चे से न मिल पाने का दर्द भी पवन को परेशान करता था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
चार दिन पहले युवक ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें पवन कह रहा था कि मेरा साला, ससुर और सास उसे परेशान करते हैं। पत्नी पूजा के नाम छिबरामऊ में एक प्लॉट व एक कार भी ली थी। सास पर उसके पांच लाख रुपये हैं। वह ससुरालीजन से परेशान हो चुका है। वीडियो में खुदकुशी किए जाने की बात कहते हुए यह भी कहा कि सब कुछ मेरे बेटे को दिया जाए और बेटे को उसके माता पिता की सुपुर्दगी में दिया जाए। वीडियो बनाने के बाद वह फरीदाबाद स्थित ससुराल गया था।
विज्ञापन