फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man killed in a road accident, people put the jam

सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in a road accident, people put the jam
सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पैदल जा रहे ग्राम नगला बाले निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों और वाहनों की कतार लग गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मशक्कत के बाद लोगों ने जाम खोला। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गांव निवासी नवरतन सिंह (30) किसी समारोह में शाम साढ़े सात बजे पैदल जा रहा था। करहल-सिरसागंज मार्ग पर कृष्णजीवन उर्फ लउआ सिंह के मकान के पास तेज रफ्तार से गुजरते किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। भीड़ ने सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लेकिन भीड़ ने मृतक की लाश नहीं उठाने दी। जाम हटाने के लिए भी प्रदर्शनकारी राजी नहीं हुए। आक्रोशित लोगों ने रोड से गुजरने वाले वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के काफी समझाने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद ही जाम हटाया गया। इसके बाद ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भाई अरविंद कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में तीन घायल
मैनपुरी। सोमवार देर रात मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्यौली निवासी रजत (18) सोमवार देर शाम करीब आठ बजे बिना हेलमेट पहने बाइक से भाई राजीव (13) बहन रेशमा (08) को लेकर नुमाइश देखने आ रहा था। तभी ग्राम रंगपुर के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed