फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akhilesh Yadav said In Mainpuri sp workers should note names of officers who rigged in civic election

Mainpuri: प्रशासन पर बरसे अखिलेश, 'चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नोट करें नाम, समय पर जवाब दिया जाएगा'

Sun, 14 May 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 05:27 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव प्रशासन पर जमकर बरसे। बोले- सपा कार्यकर्ता चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नाम नोट कर लें। सभी को समय पर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said In Mainpuri sp workers should note names of officers who rigged in civic election
Mainpuri: प्रशासन पर बरसे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले वह पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे- सपा कार्यकर्ता

इसके बाद बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मतगणना के दौरान घटी घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए। चुनाव में हुई हार पर मंथन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा धांधली करने की बात कही गई। इस सपा मुखिया ने कहा कि प्रशासन के जो अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे हैं, उनके नाम कार्यकर्ता अपने पास नोट कर लें। समय आने पर उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- लव जिहादी राजा: हिंदू लड़कियों को फंसाना, धर्म बदलवाकर निकाह करना, बच्चे पैदा करके छोड़ देना, सिर्फ यही मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

धांधली पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने धांधली की है। इस पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए पैनी निगाह रखने के लिए कहा। कहा कि जल्द ही वे मैनपुरी में एक कार्यक्रम रखेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। यहां से वह एटा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed