फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after being run over by speeding truck in Mainpuri

Mainpuri News: तेज रफ्तार ट्रक की चक्कर से युवक की मौत, पैदल मंदिर की तरफ जा रहा था; छुट्टी पर आया था घर

Tue, 16 May 2023 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 04:53 PM IST
सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक की चक्कर से युवक की मौत हो गई। वह पैदल मंदिर की तरफ जा रहा था। नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। 

विज्ञापन
young man died after being run over by speeding truck in Mainpuri
Mainpuri News: तेज रफ्तार ट्रक की चक्कर से युवक की मौत, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी करके भाग निकला। खबर पाकर परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

छुट्टी पर आया था घर

मामला औंछा थाना क्षेत्र के ईसई गोपालपुर गांव का है। गांव निवासी श्यामराज यादव (23) नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वह छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह औंछा-एटा रोड स्थित हनुमान मंदिर की तरफ जा रहा था। मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर वहीं गिर गया। 

विज्ञापन

कुछ ही देर में तोड़ दिया दम

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे पहले कि लोग आरोपी चालक को पकड़ते वह ट्रक मौके पर खड़ा करके भाग गया। कुछ ही देर में श्यामराज ने दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed