{"_id":"652a9e8ff3b41ea19c076e47","slug":"young-man-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-due-to-domestic-dispute-in-mainpuri-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घरेलू कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घरेलू कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में मची चीख पुकार
Sat, 14 Oct 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:29 PM IST
सार
मैनपुरी में घरेलू कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
थाना बिछवां, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की शाम एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के भूटा निवासी सर्वेश कुमार (45) का शुक्रवार की शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ देर बाद वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
विज्ञापन
परिजन ने सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुन परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजन से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।