{"_id":"6a05d2d5efc920ed040c0183","slug":"young-man-commits-suicide-by-shooting-himself-with-pistol-during-domestic-dispute-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: परिजन से नाराज होकर मामा के घर गया युवक, खेत में खुद को गोली मारकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: परिजन से नाराज होकर मामा के घर गया युवक, खेत में खुद को गोली मारकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 May 2026 07:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 14 May 2026 07:20 PM IST
सार
युवक रात को मामा के घर रुका। देर रात करीब 1:30 बजे युवक ने घर से करीब 100 मीटर दूर मामा के खेत में तमंचे से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में हुए झगड़े के बाद नाराज होकर मामा के घर गए गांव लालपुर निवासी युवक ने बुधवार शाम खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 25 वर्षीय आलोक यादव विवाहित था, बुधवार शाम को घर पर किसी बात को लेकर परिजन से झगड़ा हो गया। गुस्से में आलोक घर से निकल गया और गांव कत्तरा में रहने वाले वेदराम के घर चला गया। रात को वह मामा के घर रुका और देर रात करीब 1:30 बजे आलोक ने घर से करीब 100 मीटर दूर मामा के खेत में तमंचे से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
रात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गांव बघौनी ग्राम सभा के प्रधान सतीश यादव ने पुलिस को सूचना दी। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। शव को मोर्चरी भेजा गया, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आलोक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
आलोक के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी
गांव लालपुर के रहने वाले आलोक यादव ने तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से तमंचा बरामदगी करने के बाद पुलिस ने मृतक आलोक के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।