{"_id":"5798b6764f1c1b6d4521e1a3","slug":"wrestler-narsingh-yadav-demonstrated-in-favor-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान नरसिंह यादव के पक्ष में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान नरसिंह यादव के पक्ष में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव उत्थान समिति भारत के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर ओलंपिक से निकाले गए पहलवान नरसिंह यादव के पक्ष में तहसील परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया है।
बुधवार को यादव उत्थान समिति भारत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी आशीष उर्फ देव यदुवंशी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नरसिंह यादव तुम संघर्ष करो यादव समाज तुम्हारे साथ है के नारे लगाते हुए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार संतोष कुमार ओझा को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि एक योजना के तहत पहलवान नरसिंह यादव को जानबूझकर प्रतिबंधित दवाएं देकर कैरियर को बर्बाद करने का षड़यंत्र किया गया है। इस साजिश में शामिल लोगों के नाम भी नरसिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण को दे दिए हैं। इसलिए उसका नाम डोप के आरोप से निकाला जाए और उसे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका देकर रिओ ओलंपिक भेजा जाए। साथ ही साजिश करने वालों को कड़ी सजा दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में साहिल यादव, राहुल यादव, सुमित यादव, मोनू यादव, छोटू यादव, अनिल यादव, कुलदीप, सिंपू, प्रदीप यादवेंद्र, आदेश कुमार, कृष्णा, सुदीप, पंकज यादव, दीपक राहुल सिंह, अनुराग सिंह, शीलू यादव, कमल कुमार, रिषी एवं मुलायम सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।