फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Work done by the BJP government without discrimination

भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के कराए कार्य

Tue, 30 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 30 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work done by the BJP government without discrimination
भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के कराए कार्य - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई। आरोप लगाया सपा सरकार में जाति विशेष के काम कराए गए।
विज्ञापन

सहकारी संघ परिसर में हुए सम्मेलन में पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य ने कहा बाहरी देशों में भारत ने एक अहम स्थान बना लिया है। भाजपा ने कश्मीर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मोदी सरकार ने तीन वर्षो में सभी वादे पूरे करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार सारे वर्गों की हितैषी है। कार्यकर्ता लक्ष्य 2019 को लेकर  चलें। गांव गांव जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताएं। देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं के मन की बात भी सुननी चाहिए। रमाशंकर तिवारी, प्रदीप उर्फ पिंकू चौहान, रविंद्र सिंह भदौरिया, आदेश गुप्ता, भरत गुप्ता, सुरेंद्र शाक्य, शेर सिंह ने विचार व्यक्त किए। नागेंद्र सिंह चौहान, सुखदेव तोमर, मनोज शाक्य, सूर्यप्रताप सिंह, बीनू चौहान, धीरू चौहान, शैलेंद्र सिकरवार मौजूद थे। अध्यक्षता आलोक गुप्ता ने संचालन प्रदीप चौहान ने किया। आगरा विधायक जगन प्रसाद गर्ग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद भी पहीं पहुंचे।
फोटो-

सरकारी योजनाओं का सभी को मिल रहा लाभ
केंद्र की भाजपा सरकार जन हित में तमाम योजनाएं लागू कर उनका लाभ समाज के हर वर्ग को दिला रही है। भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनहित में काम कर रही है। यह बातें भाजपा की राष्ट्रीय पार्षद कहीं।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में मंजूषा चौहान के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य ने कहा उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभ हुआ है। जिलाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, पूनम मिश्रा, शालिनी अग्रवाल, कविता राठौर, सीमा शुक्ला, शुभ्रासिंह आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed