फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women's Commission members reviewed the plans

महिला आयोग की सदस्यों ने योजनाओं की समीक्षा की

Sat, 28 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 28 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission members reviewed the plans
 महिला आयोग की तीन सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी जाए। समाजवादी पेंशन योजना में कई महिलाओं के खाते गलत फीड हुए हैं। इन्हें दो दिन के अंदर ठीक कराया जाए। खातों में धनराशि भेजी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर, सुमन दिवाकर और रीता गुप्ता ने निरीक्षण भवन में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित कार्यक्रमों की अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पाया कि जनपद में 14,656 विधवाओं को 263.80 लाख रुपये की धनराशि की पहली किस्त सभी के खातों में शासन स्तर ने सीधे भेजी जा चुकी है। द्वितीय किस्त की धनराशि अगले माह खातों में भेज दी जाएगी। उन्होंने पाया कि जनपद में 10,910 विकलांगों को विकलांग पेंशन, 29,520 पात्रों को समाजवादी पेंशन, 79,487 को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उन्होंने अत्याचार उत्पीड़न सहायता में पाया कि 74 मामले प्रकाश में आए, जिसमें 10 दुष्कर्म, चार हत्या एवं 60 अन्य में शोषित पाए गए। उन्हें 36.06 लाख की धनराशि मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

 महिला आयोग की सदस्यों ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, दशमोत्तर, पूर्व दशमोत्तर छात्रवृत्ति की भी जानकारी ली। कहा कि जनपद की बीपीएल सूची और बीपीएल परिवारों में भिन्नता है। इस कारण वास्तविक रूप में गरीब को सहायता नहीं मिल पा रही है। सूची ठीक न होने के कारण अपात्र योजना का लाभ पा रहे है। इस मौके पर एसडीएम सदर सत्यनरायन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक वाजपेई, प्रोवेशन अधिकारी रामनरेश वर्मा, डीआईओएस आरपी यादव,  जिला विकलांग कल्याण अधिकारी मोहम्मद कलीम, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया ग्रामों का करेंगी निरीक्षण
महिला आयोग की सदस्यों द्वारा प्रत्येक विधानसभा में दो-दो लोहिया ग्रामों का निरीक्षण किया जाएगा। ग्राम में शौचालयों, बालिका के लिए शिक्षा केंद्रों, महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की जानकारी की जायेगी। इसी क्रम में अर्चना राठौर विधानसभा भोगांव के ग्राम शहजादेपुर, शिवसिहपुर में, सुमन दिवाकर द्वारा विधानसभा किशनी के ग्राम सैदपुर, नगला खुन्नी एवं रीता गुप्ता द्वारा विधानसभा सदर के ग्राम करीमगंज, तिमनपुर में निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed