{"_id":"57dc30974f1c1b0c32d478b0","slug":"women-reporting-outpost-in-the-district-hospital-arranging-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला रिपोर्टिंग चौकी, हेल्पलाइन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महिला रिपोर्टिंग चौकी, हेल्पलाइन की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला रिपोर्टिंग चौकी, हेल्पलाइन की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, मारपीट की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में आशा ज्योंति केंद्र का संचालन किया जाएगा। जिसमें अस्थायी कार्यालय बनाकर हेल्पलाइन, महिला रिपोर्टिंग चौकी, कानूनी सहायता दी जाएगी।
आपराधिक मामलों में पीड़िताओं को मेडीकल कराना और रिपोर्ट लिखाना आसान किया गया है। एक ही छत के नीचे सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आशा ज्योति केंद्र का संचालन जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में अस्थाई कार्यालय बनाकर किया गया है। एक ही छत के नीचे महिला सशक्तीकरण के तहत महिला हेल्पलाइन, महिला रिपोर्टिंग चौकी, कानूनी सहायता, कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, सामाजिक संस्थाओं की सेवाओं सहित महिलाओं और बच्चों के लिए अल्पावास गृह की व्यवस्था की जाएगी।
प्रोबेशन कार्यालय से दी तैनाती
मैनपुरी। पीड़िताओं की सहायता की बाल संरक्षण कार्यालय से सामाजिक कार्यकत्री रानू द्विवेदी, काउंसलर विवेचना सिंह, प्रोबेशन कार्यालय की सहायिका रिंकी चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। मेडीकल सुविधा के लिए महिला चिकित्साधिकारी बेवर डा. पवित्रा सिंह, जिला महिला अस्पताल की उपचारिका मीरा को तैनात किया है।
विज्ञापन
लीगल एंड क्लीनिक किया स्थानांतरित
मैनपुरी। विधिक सेवा प्राधिकरण ने मोहल्ला गाड़ीवान में संचालित लीगल एंड क्लीनिक को आशा ज्योति केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा ने प्राधिकरण के सचिव सिविल जज के निर्देश पर लीगल एंड क्लीनिक पर तैनात आशा चौहान तथा सर्वेश कुमारी यादव को आशा ज्योति केंद्र में तैनात किया है।
पुलिस की नहीं मिली सुविधा
मैनपुरी। आशा ज्योति केंद्र के संचालन के लिए प्रोबेशन कार्यालय से पत्र लिखे जाने के बाद भी केंद्र पर महिला पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। जबकि केंद्र पर महिला रिपोर्टिंग चौकी बनाने के निर्देश हैं। एसपी देवरंजन वर्मा का कहना है कि पीड़िताओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही केंद्र पर महिला पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।
शासन की मंशा के तहत जिला अस्पताल में अस्थायी तौर पर आशा ज्योति केंद्र स्थापित किया गया है। स्थायी कार्यालय अस्पताल परिसर में बनाया जाएगा। स्टाफ की तैनाती भी शासन से की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था से काम शुरू किया गया है।
- आचार्य जेके त्रिवेदी, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी