फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women accused him of rape

महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 10 Jan 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 10 Jan 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के अगल-अलग गांव की दो महिलाआें ने गांव के ही लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना बेवर जाने पर पुलिस ने तहरीर न लेकर भगा दिया। दोनों महिलाआें ने परिवार के लोगों के साथ आकर एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को बताया कि आठ जनवरी की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वापस लौटने के दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाए गांव के ही एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। उसने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन






उसने घर आकर घटना की जानकारी पति और ससुर को दी। जब उसके पति और ससुर शिकायत करने आरोपी के घर गए तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में घर में घुसकर उसके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। वहीं बेवर क्षेत्र के ही गांव की एक और महिला ने परिवार के ही लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने एसपी को बताया कि आठ जनवरी को रात करीब 12 बजे परिवार के ही चार लोग घर में घुस आए। वह घर में अकेली थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब वह तहरीर लेकर बेवर थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी श्रीकांत सिंह ने थाना बेवर प्रभारी को दोनों मामलों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed