फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman killed in Brnahl

बरनाहल में महिला की हत्या

Sat, 03 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 03 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बरनाहल। हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान और गांव के ही एक ग्रामीण के बीच पशुओें को बांधने के लिए हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। ग्राम प्रधान को मारने के लिए चलाई गई उसकी ही भाभी को लगी और कुछ देर में ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। गोली मारने का आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर के ग्राम प्रधान मुन्नालाल और गांव के ही छुन्ना सिंह के बीच गुरुवार की देर शाम एक स्थान पर पशुओं को बांधने को लेकर विवाद हो गया। छुन्ना द्वारा पशु बांधने का विरोध करते हुए प्रधान मुन्नालाल ने गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ ही देर में छुन्ना और मुन्नालाल के परिवार और समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि छुन्ना ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार छुन्ना ने मुन्नालाल को मारने के लिए तमंचे से फायर किया लेकिन इसी दौरान मुन्नालाल की भाभी गुड्डी देवी (40) सामने आ गईं और गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी।
विज्ञापन




गोली लगने से गुड्डी देवी के  गिरते ही दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में गुड्डी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मुन्नालाल और उनके समर्थक मौके से भाग गए। रात में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। शुक्रवार को सुबह गुड्डी देवी के पति गिनी पाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गिनी पाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छुन्ना की तलाश शुरू कर दी है। छुन्ना के न मिलने पर पुलिस ने उसके पिता मुकुट सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मुन्नालाल हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और अपहरण के कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed