{"_id":"68b98e3fbadd8b85370e01d4","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-after-her-husband-broke-her-phone-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने तोड़ा फोन...मायके में बात करना हो गई बंद, महिला ने फंदे पर लटककर दी जान; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने तोड़ा फोन...मायके में बात करना हो गई बंद, महिला ने फंदे पर लटककर दी जान; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 04 Sep 2025 06:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:43 PM IST
सार
महिला का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर गुस्से में पति ने महिला का फोन ताेड़ दिया। इसके चलते महिला मायके बात भी नहीं कर पा रही थी। इससे आहत होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी में बेवर के गांव मुड़ई में बुधवार शाम पति के मोबाइल तोड़ने से नाराज कुसुम (22) ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष और पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर माैत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले बहन कुसुम (22) की शादी गांव मुड़ई निवासी सुदेश उर्फ बबलू के साथ की थी। बबलू की कस्बे में ही खाद बीज की दुकान है। बुधवार की शाम करीब आठ बजे कुसुम का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह और अन्य परिजन भी माैके पर आ गए। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किया।
फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले बहन का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर गुस्से में बबलू ने महिला का फोन ताेड़ दिया और दूसरा लाकर भी नहीं दिया। फोन टूटने के कारण वह मायके में किसी से बात भी नहीं कर पा रही थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।