{"_id":"6a46a8f5d1e62511760b12c6","slug":"wok-of-vegetables-falls-on-girl-she-suffers-burns-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-162258-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बच्ची के ऊपर गिरी सब्जी की कड़ाही, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बच्ची के ऊपर गिरी सब्जी की कड़ाही, झुलसी
Thu, 02 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रसोई में छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 3 वर्षीय मासूम के ऊपर गरम सब्जी की कड़ाही गिर गई। इससे वह झुलस गई परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बृहस्पतिवार देर शाम करीब 8 बजे एलाऊ क्षेत्र के गांव चांदा निवासी जमुना प्रसाद का 1 साल का बेटा देव बृहस्पतिवार देर शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते वह रसोई में खाना बना रही अपनी मां के पास पहुंच गया। महिला पानी भरने के लिए बाहर चली गई। इस दौरान बच्चा कड़ाही के पास पहुंच गया। बच्चे की 3 वर्षीय बहन ने उसे कढ़ाई के पास जाते देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी। उसने देव को हटा दिया लेकिन इसी आपाधापी में गर्म सब्जी की कड़ाही बच्ची के ऊपर गिर गई जिससे वह झुलस गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बर्न वार्ड में बच्ची का इलाज जारी है। संवाद