फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   without tender construction is in progress

बिना टैंडर के हो रहा निर्माण कार्य

Fri, 10 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 10 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
without tender construction is in progress
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी और बंशीगौहरा के लोगों ने सभासद सचिन पिप्पल के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया उसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें अंबेडकर पुस्तकालय से बंशीगौहरा तिराहे तक बिना टेंडर के घटिया स्तर की बनी सड़क की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि दक्षिणी छपट्टी में अंबेडकर पुस्तकालय से बंशीगौहरा तिराहे तक इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। उक्त निर्माण कार्य में ठेकेदार, अवर अभियंता और पालिकाध्यक्ष की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसकी शिकायत वह लोग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगाई जा रही घटिया सामग्री की शीघ्र ही जांच कराई जाए। वहीं सभासद सचिन पिप्पल ने कहा कि क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी मांगने पर अध्यक्ष पति अरुण गुप्ता झूठे केस में फसाने की धमकी देते हैं। अवर अभियंता यमुना सिंह व ठेकेदार राजीव कुमार दुबे से सड़क निर्माण का एस्टीमेट व निविदा की छाया प्रति मांगी उन्हें एक लाख रुपये का झूठा आरोप पत्र देकर लगाया। उन्होंने डीएम से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद, संदीप, रामू, कुलदीप, सूरज, पिंकी, मनोज, राहुल, अशोक दुबे, मिश्रीलाल, नौरतन आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed