उपलब्धि पर गांव को गर्व: पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
बेटे की उपलब्धि पर गांव के लोगों को गर्व है। मैनपुरी के विंग कमांडर दीपक चौहान पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा। पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बास्तील परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं।
मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर हैं। इस बार 14 जुलाई को फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली बास्तील परेड में विंग कमांडर दीपक चौहान भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
दरअसल वे इस समारोह के दौरान होने वाले फ्लाइंग मार्च में फ्रेंच राफेल उड़ाएंगे। भारतीय वायुसेना के कुल पांच फाइटर पायलट ही इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए तीनों सेनाओं की टीम पेरिस पहुंच गई है। ये पल इसलिए भी अहम होगा, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
ऐसे में भारतीय वायुसेना के पराक्रम से पेरिस का आसमान गूंज उठेगा। ये न केवल मैनपुरी बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। इसी के चलते विंग कमांडर दीपक के पिता दुखहरण सिंह चौहान, माता कमलेश चौहान, भाई दिलीप चौहान समेत पूरे परिवार को उस पल का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
पहली बार फ्रांस से राफेल लेकर आए थे दीपक चौहान
तीन साल पहले फ्रांस से पांच राफेल भारत आए थे। इन राफेल को लाने वाले फाइटर पायलट्स में भी विंग कमांडर दीपक चौहान शामिल थे। उस समय उनकी रैंक स्क्वाड्रन लीडर थी। वर्तमान में वे विंग कमांडर हैं। उन्होंने सात हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी। सभी राफेल फ्रांस से उड़ान भरने के बाद अंबाला एयरबेस पर उतरे थे।