{"_id":"64aeb26e1e445de36000623a","slug":"victim-met-asp-and-complained-about-allegations-made-by-her-husband-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
Thu, 13 Jul 2023 07:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:56 AM IST
सार
एटा में पति के आरोपों के बाद महिला सामने आई। कहा कि ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं हूं। डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर अर्चना ने एएसपी से शिकायत की। पति ने साजिश क्यों रची इसका भी खुलासा किया।
विज्ञापन
प्रदीप और अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में पति द्वारा डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर पीड़िता बुधवार को एएसपी से मिली। उसने कहा कि मैं ज्योति मौर्य जैसी नहीं हूं। पति ने बदनाम करने की साजिश रची है। पीड़िता ने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तार करने की मांग की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के अखतौली गांव का है। गांव निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी अर्चना पर ज्योति मौर्य की तरह धोखा देने का आरोप लगाया है। उसका कहना कि उसने शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया। बीएससी नर्सिंग कराया। अब पत्नी कह रही है कि तेरी मेरी बराबरी नहीं है। मैं एमबीबीएस के साथ रहूंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
विज्ञापन
Trending Videos
मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को प्रदीप की पत्नी अर्चना ने एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा से मुलाकात की। बताया कि प्रदीप ने उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची है। उसने पति के षड़यंत्र का राजफाश किया। कहा कि पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। बदनाम करने की साजिश रची और खुद ही वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
बताया कि उसकी शादी जनवरी 2022 में हुई थी। शादी को डेढ़ वर्ष ही हुए हैं। इस पर उसने बीएससी नर्सिंग कहां से करा दिया। बताया कि उसका पति शादी के एक माह बाद से ही उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। इस पर मैंने थाना मिरहची में पहला मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सुलह समझौता हुआ। इसके बाद पति के घर गई।
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट
कुछ समय बाद फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, तब पुलिस घर से निकालकर लाई थी। जून 2023 में एक और मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पति ने खुद को दुबई में इंजीनियर बताकर शादी की थी। एमएससी में परीक्षा दिलाई थी। इसके अलावा कोई पढ़ाई नहीं कराई। अगर पढ़ाई कराई है तो सबूत दिखाए, झूठे आरोप न गढ़ें।