फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wife turned out to be murderer of her husband In Mainpuri she confessed her crime during police interrogation

कातिल पत्नी: पहले ईंट से कूचा चेहरा... फिर रस्सी से घोंट दिया गला, जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न

Wed, 24 Jul 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली। उसने बताया कि पहले ईंट से चेहरा कूचा। फिर रस्सी से गला घोंट दिया। उसकी बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
wife turned out to be murderer of her husband In Mainpuri she confessed her crime during police interrogation
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : मैनपुरी पुलिस के सोशल मीडिया एक्स से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक की हत्या पत्नी ने ही की थी। उसने पूछताछ में जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया कि पहले ईंट से चेहरा कूचा, इसके बाद रस्सी से गला घोंटा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि देवगंज निवासी धर्मेंद्र राजपूत का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला था। चेहरे पर किसी भारी चीज से मारने के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और चेहरे पर चोट के निशान थे। जांच के दौरान पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। आए दिन पत्नी और बच्चों को मारता पीटता था। 

विज्ञापन

इस बीच मृतक की पत्नी लाली के खिलाफ पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। पत्नी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो सच्चाई बताई। पत्नी ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। वह कोई काम नहीं करता था। वह खुद मेहनत मजदूरी और दूध बेच कर अपना और बच्चों का भरण पोषण करती थी। इसके बावजूद पति रुपये छीन कर ले जाता और शराब पी लेता था। 

20 जुलाई को पति शराब के नशे में गांव के बाहर पडे़ थे। जब वह व पुत्र बुलाने के लिए गए तो गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। बेटे को घर छोड़ने के बाद वह कुछ देर बाद अकेली पति धर्मेंद्र को बुलाने गई तो उनकी पिटाई की। इसके बाद लाली ने ईंट उठाकर चेहरे पर वार किए और रस्सी से गला घोंटने के बाद वहां से घर चली आई थी। महिला ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

बेटे की मजदूरी के 300 रुपये भी कर लिए थे चोरी

पति की हत्या के जुर्म में जेल जा रही लाली ने बताया कि पति उनका रुपया तो छीन ही लेते थे। लेकिन, बेटे ने दूसरे के खेत पर मजदूरी कर 300 रुपये कमाए थे। रुपये घर में छिपाकर रख दिए थे। लेकिन पति धर्मेंद्र वह रुपये भी निकाल कर ले गया और उन रुपयों की शराब पी ली। घर की माली हालत ठीक नहीं थी। बेटा रुपये चले जाने के बाद काफी रोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed