{"_id":"578a32d54f1c1b010513e456","slug":"wife-denies-husband-hanging-from-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने आने से किया इंकार तो पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने आने से किया इंकार तो पति ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करीमगंज निवासी युवक ने पत्नी के ससुराल से वापस न आने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव करीमगंज निवासी असनेश कश्यप (35) की शादी 10 वर्ष पूर्व पटियाली निवासी प्रीती के साथ हुई थी। उसके तीन पुत्रियां और दो पुत्र भी हैं। शादी के बाद से पति पत्नी के बीच अक्सर झगडे़ होते रहते थे। इस दौरान प्रीती अपने नाम करीब पांच बीघा जमीन भी करा चुकी थी। छह माह पूर्व पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद वो मायके में रह रही थी। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व प्रीती ने बीस हजार रुपये मगाए थे। असनेश ने रुपये भेज दिए लेकिन वो घर वापस नहीं आई। मृतक ने रुपये कर्ज लेकर भेजे थे। पत्नी के न आने से परेशान होकर घटना की रात असनेश कमरे में तेज आवाज में टीवी चला रहा था। कुछ देर बार टीवी की आवाज बंद हो गई, तो समझा की वो सो गया। सुबह जागने पर जब परिवारीजनों ने कमरे में देखा तो असनेश की लाश फंदा पर लटकी हुई थी। परिवारीजनों ने शव को उतारने के बाद सूचना ससुरालीजनों को दी। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में काफी देर तक विवाद होता रहा। दोनों पक्षों में समझौता के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।