{"_id":"6a74c4bf0dd481c22f0d62e7","slug":"widow-commits-suicide-four-years-after-husbands-death-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1127685-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पति की मौत के चार साल बाद विधवा ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पति की मौत के चार साल बाद विधवा ने की खुदकुशी
Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला हार में पति की मौत के चार साल बाद विधवा ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव नगला हार के रहने वाले संदीप कुमार की शादी वर्ष 2008 में प्रिया के साथ हुई थी। उनका एक 14 वर्षीय बेटा ईशान है। चार साल पहले घरेलू कलह के कारण संदीप ने पशुबाड़े में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पति की मौत के बाद से प्रिया टूट गई थी। वह हर समय उदास रहती थी। बृहस्पतिवार शाम को प्रिया ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि पति की मौत के बाद प्रिया मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन