फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   when youth stopped while roaming in locality then they spread panic by firing with pistols In Mainpuri

UP: मोहल्ले में घूम रहे थे मनचले, टोका तो निकाली पिस्टल... फायरिंग कर फैलाई दहशत; वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM IST
सार

मोहल्ले में मनचले घूम रहे थे। युवक ने टोका तो उन्होंने पिस्टल निकाली और फायरिंग करके दहशत फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
when youth stopped while roaming in locality then they spread panic by firing with pistols In Mainpuri
आगरा में बदमाशों ने की अंधाधुध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर रात मोहल्ले में घूम रहे बाइक सवार युवकों को टोका गया तो आरोपी उग्र हो गए। एक ने पिस्टल से युवक पर फायर झोंक दिया। फायर होते ही अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के सदर बाजार की है। यहां के निवासी देवांश चौहान उर्फ शिवम देर रात करीब 11 बजे मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी एक बाइक से दो युवक वहां आए और एक घर में चले गए। कुछ देर बाद ही दोनों घर से निकल आए। 

विज्ञापन

देवांश ने जब बाइक सवारों से इतनी रात को घूमने के बारे में जानकारी लेनी चाही। तो आरोपी युवक झगड़ा करने लगे। एक युवक ने पिस्टल से देवांश पर फायर कर दिया। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए भागे। तब तक दोनों बाइक पर बैठ कर भाग गए थे। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज आदि पुलिस को उपलब्ध कराए। सीओ भोगांव सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। कस्बा निवासी आरोपी हनी यादव और समीर यादव के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। देर रात कई स्थानों पर गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी।

विज्ञापन

आरोपियों के घर दी दबिश

सदर बाजार में फायरिंग की घटना के बाद सीओ ने पुलिस बल के साथ आरोपियों की तलाश में मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं मिले। सीओ ने शिवम चौहान और उसके भाई राघव चौहान से घटना के बारे में जानकारी ली। 

वहीं भाजपा नेता शिवानू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, घासीराम शाक्य, विक्रांत चौहान, बॉबी भदौरिया आदि ने सीओ से मुलाकात की। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया कि आरोपी रसूखदार हैं और आए दिन असलहा के दम पर लोगों को धमकाते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed