फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Voting to elect members of Neat Image

वोटिंग कर चुनेंगे स्वच्छ छवि का विधायक

Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voting to elect members of Neat Image
वोटिंग कर चुनेंगे स्वच्छ छवि का विधायक - फोटो : अमर उजाला
ज्यादा से ज्यादा मतदाता पोलिंग स्टेशन तक पहुंचें इसके लिए अमर उजाला जागरूकता अभियान चला रहा है। शनिवार को भी अमर उजाला की टीम शिक्षा भवन पहुंची यहां पर डीआईओएस ने कर्मचारियों को शतप्रतिशत मताधिकार करने की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि शतप्रतिशत वोट कर स्वच्छ छवि वाले विधायक को चुनकर विधानसभा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाना है। इसके लिए चुनाव आयोग विभिन्न जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी के तहत अमर उजाला ने भी अधिकतम मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रहा है। शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारियों को वोट डालने की शपथ दिलाई। डीआईओएस आरपी यादव और लेखाधिकारी रामसेवक ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डीआईओएस ने कहा कि हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान भूपेंद्र चौहान, कौशलेंद्र मिश्रा, जितेेंद्र यादव, पंकज यादव, केपी सिंह, अजय कुमार मिश्रा, योगेंद्र कुमार शुक्ला, जगदीश बाबू, शैलेंद्र दुबे, रचित शाहू, विजय कुमार, राम सिंह, राजेंद्र कुमार, सुशील सिंह, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed