फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   voting for panchayat poll in mainpuri

2492 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे ढाई लाख मतदाता

Fri, 04 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 04 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mainpuri
तीसरे चरण में शनिवार को करहल और मैनपुरी ब्लाक की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसमें 269450 मतदाता कुल 2492 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें प्रधान पद के 1212 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1280 उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी ब्लाक में प्रधान के 56 पदों के लिए कुल 703 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 24 लोगों ने नाम वापस ले लिए। वर्तमान में 679 में उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सदस्य के 750 पदों के लिए 812 लोगों ने नामांकन किया। जबकि 42 ने नाम वापस ले लिए। वर्तमान में 770 लोग मैदान में हैं।
विज्ञापन


इनके भाग्य का फैसला 157643 मतदाता करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए ब्लाक को 22 सेक्टर और 11 जोन में बांटा गया है। चुनाव के दौरान क्रमश: इतने ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुपर जोनल और अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी प्रकार करहल ब्लाक में प्रधान के 65 पदों के लिए 599 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 66 ने नाम वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 533 लोग मैदान में है। इसी प्रकार सदस्य के 799 पदों के लिए 534 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं 24 ने नाम वापस ले लिए। यहां से कुल 510 लोग मैदान में हैं।

उक्त प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 111807 मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए ब्लाक में 20 सेक्टर और 10 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यहां भी सुपर जोनल के अलावा दो अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार को मैनपुरी ब्लाक के लिए राजकीय इंटर कालेज से और करहल में जैन इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। देर शाम तक दोनों स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed