{"_id":"6a89e27594136132d7040e6b","slug":"young-man-defrauded-with-the-lure-of-securing-a-loan-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1140611-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लोन दिलाने का लालच देकर युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लोन दिलाने का लालच देकर युवक से ठगी
Sat, 22 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में छोटी नगरिया निवासी एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई। साइबर ठग ने अपने खाते में 8230 रुपये ट्रांसफर कराए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। छोटी नगरिया के रोबिन यादव ने बताया कि शुक्रवार को तभी किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि दो लाख रुपये का लोन दिला देगा। वह लोन के लालच में आ गए और साइबर ठग के बताए गए नंबर पर दो बार में 8230 रुपये भेज दिए। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन