{"_id":"585d678f4f1c1b1864e3c670","slug":"vishv-vimohan-aur-brajendr-yaadav-bane-upaadhyaksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विमोहन और ब्रजेंद्र यादव बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विमोहन और ब्रजेंद्र यादव बने उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बार चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विश्व विमोहन राजपूत और ब्रजेंद्र यादव उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सह सचिव के पद पर आमने-सामने के मुकाबले में रोहित निगम ने जीत हासिल की है। चुनाव अधिकारियों ने मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए हुए मतदान मेें दो उपाध्यक्ष तथा सह सचिव के मतों की गणना सभाकक्ष में शुक्रवार को हुई। चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान, आनंद कुमार यादव, चरन सिंह यादव ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में दोपहर एक बजे मतगणना शुरू की। उपाध्यक्ष पद के लिए विश्व विमोहन राजपूत को 246, ब्रजेंद्र सिंह यादव को 152, संजय मिश्रा को 105, शिवेंद्र सिंह को 93, रनवीर सिंह पाल को 81 मत मिले। विश्व विमोहन तथा ब्रजेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया। सह सचिव पद पर आमने सामने के मुकाबले में रोहित निगम को 253 तथा अशरफ नवी को 155 मत मिले। रोहित निगम ने 98 मतों से जीत हासिल की।
चुनाव अधिकारियों ने बताया नवीन कार्यकारिणी में रवींद्र सिंह यादव अध्यक्ष, संतोष यादव राजू सचिव, विश्व विमोहन राजपूत और ब्रजेंद्र यादव उपाध्यक्ष, रोहित निगम सहसचिव, शिवकुमार यादव आडीटर, सदस्य कार्यकारिणी के लिए कुलदीप, सूरजसिंह यादव, अरुण शाक्य, सुनील कुमार, दिनेश वर्मा, अमरपाल यादव, विकास सैनी, अक्षय कुमार, अनुज कुमार, प्रेमबाबू, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह चौहान, अंगद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह कश्यप चुने गए हैं।
विज्ञापन
असंतुष्ट गुट का भी चुनाव
मैनपुरी (ब्यूरो)। मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव से असंतुष्ट गुट ने भी गुरुवार को अपने गुट का चुनाव कराया। अध्यक्ष तथा सचिव पद पर नाम वापसी के बाद निर्विरोध रूप से बृजकिशोर त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार राठौर को सचिव चुना गया। वरिष्ठ जन समिति के वरिष्ठ सदस्य भुनेश चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी है।