फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers planted Etah-Mainpuri road blocked

ग्रामीणों ने लगाया एटा-मैनपुरी मार्ग पर जाम

Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers planted Etah-Mainpuri road blocked
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औंछा और चीतई में स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने एटा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस कर्मियों के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खोला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि कस्बा औंछा में बस स्टैंड के पास जेएस इंटर कॉलेज व घनी बस्ती है। ग्राम चीतई भी सड़क के किनारे ही बसा है। इससे गांव में आए दिन वाहनों की तेज रफ्तार के चलने दुर्घटना होती रहती हैं। इस संबंध में क्षेत्रवासी कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कह चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई न होने से ग्रामवासी परेशान हैं। प्रदीप यादव का कहना था कि औंछा बस स्टैंड पर कुछ समय पहले गुड्डी देवी पत्नी लोकपाल सिंह को तेजी से आ रही बस ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। गिरजानंद शाक्य का कहना है कि चीतई में रघुवरदयाल को वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्यामसुंदर, वीरपाल, राजवीर यादव, राजमोहन, याकूब, मूलचंद, महेशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed