फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   vikaas aur desh ke lie yuvaon kee bhaageedaaree jarooree

विकास और देश के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी

Sun, 08 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 08 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
vikaas aur desh ke lie yuvaon kee bhaageedaaree jarooree
प्रमाण पत्र दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के तत्वावधान में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन टीईपी सेंटर पर हो गया। कार्यक्रम का समापन संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर राही व क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के आचार्य जेके त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी ने प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। धर्मवीर राही ने कहा कि आज समाज और देश को युवा नेतृत्व की हर दिशा में आवश्यकता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों अंधविश्वास, दहेज प्रथा लोगों में जागरूकता पैदा कर समाप्त करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आचार्य जेके त्रिवेदी ने भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जनहित कार्ययोजनाओं को समाज में प्रचार प्रसार के माध्यम से युवाओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक करें। प्रशिक्षक प्रशांत पाठक द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण में चालीस प्रतिभागियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया। 40 प्रतिभागियों को बैग किट व प्रमाण पत्र देकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया। संचालन ब्रजेश यादव ने किया। इस प्रशिक्षण में अरुण कुमार कश्यप, रीता शर्मा, सालोक, किरन, गिरजाशंकर, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे। आभार जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed